""जब मैं इस प्रोटेस्ट में पहुंचा, तो मैंने अपने चारों तरफ देखा... दूर-दूर से आए लोग सड़कों पर खड़े थे। कोई बिहार से, कोई यूपी से, कोई राजस्थान से कोई हरयाणा से.... सब धूप और धूल में लगे हुए थे। तो कोई भूखा कोई थका हुआ था । यहाँ मंच पर कैमरे चल रहे हैं, लोग भाषण दे रहे हैं। पर जो पीछे खड़े हैं—जो गाँव-देहात से अपना घर-बार छोड़कर आए हैं—उनका हालचाल लेने वाला कोई नहीं था। वे अपना फर्ज निभा रहे थे, बस इस उम्मीद में कि उनकी आवाज़ सुनी जाए। लेकिन थोड़ी देर बाद मुझे एक बात महसूस हुई। की ये जो आज आने वाले पीढ़ी के लिये इतना कुछ सहन कर रहे है उन आने वाले पीढ़ी को भी ये पता चलना चाहिये की उनके पापा या दादा जी या माँ ने जो आने वाले भविष्य के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उसे लड़ाई में क्या-क्या शाहा था वाहा क्या-क्या हुआ था तब मेरे मन में एक ख्याल आया... कि आज तो यह भीड़ है, लेकिन कल जब यह प्रोटेस्ट खत्म हो जाएगा और सब अपने-अपने घर चले जाएंगे, तो इन्हें कौन याद रखेगा ? ये सब तो गुमनाम हो जाएगे । क्या भविष्य में किसी के पास यह रिकॉर्ड रहेगा कि ये लोग भी अपनी हक की लड़ाई लड़ने यहाँ आए थे? जवाब था—कोई नहीं । इनके लिए ऐसा कोई मंच बना ही नहीं था। जो मंच से हटकर जो जनता खड़ी रहती है जीस भीड़ के वजह से लड़ाई जीती जाती है उन्हें याद रखना का कोई साधन नहीं है बस यही सोचकर हमने 'जन इतिहास' ( जानता का इतिहास ) शुरू किया। ताकि जो लोग कैमरों की नज़र से दूर पीछे रह जाते हैं, उनकी मेहनत और संघर्ष हमेशा के लिए अमर हो सके।""