परिचय और सहमति (Acceptance of Terms)
जब आप 'जन इतिहास' वेबसाइट पर आते हैं, इसका उपयोग करते हैं, या अपना कोई इतिहास, नाम, जिला और फोटो अपलोड करते हैं, तो इसका मतलब यह माना जाता है कि आपने हमारे इन सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लिया है और आप इनसे पूरी तरह सहमत हैं। यदि आप इनमें से किसी भी नियम से सहमत नहीं हैं, तो कृपया इस वेबसाइट का उपयोग न करें।
उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी और आचरण (User Responsibilities)
आप जो भी जानकारी इस वेबसाइट पर डालेंगे, उसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। इसलिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है:
-
सत्यता (Accuracy)
आप जो भी कहानी, संस्मरण या दस्तावेज अपलोड करें, वह जहाँ तक संभव हो सत्य और प्रमाणिक होना चाहिए। गलत या मनगढ़ंत जानकारी डालना मना है।
-
प्रतिबंधित सामग्री (Prohibited Content)
वेबसाइट पर किसी भी प्रकार की ऐसी सामग्री डालना सख्त मना है जो किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा फैलाती हो, देश की एकता, अखंडता या कानून के खिलाफ हो, या किसी की व्यक्तिगत मानहानि करती हो / अशिष्ट हो।
यदि कोई यूजर ऐसा करता पाया जाता है, तो एडमिन बिना किसी पूर्व सूचना के उसकी सामग्री को हमेशा के लिए डिलीट कर देगा और उसका अकाउंट भी ब्लॉक किया जा सकता है।
सामग्री और कॉपीराइट के अधिकार (Content & Copyright)
जब आप अपनी या अपने परिवार की कहानी 'जन इतिहास' पर अपलोड करते हैं, तो आप हमें (वेबसाइट को) यह अधिकार देते हैं कि हम उसे अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर सकें, उसका डिजिटल कार्ड और सर्टिफिकेट बना सकें।