प्रोफ़ाइल क्यों बनाएं?
यार, जरा सोचो... आज से 70-80 साल पहले जब देश या समाज में बड़े-बड़े आंदोलन हुए थे, तब सड़कों पर उतरकर लाठियां खाने वाले, धूप में धक्के खाने वाले कौन लोग थे? वो बड़े-बड़े नेता या माइक पर बोलने वाले लोग अकेले नहीं थे। वो हमारे तुम्हारे जैसे आम लोग थे—हमारे दादा, परदादा या परिवार के ही कोई बुजुर्ग, जिन्होंने अपनी जवानी उस लड़ाई में झोंक दी थी।
लेकिन आज हालत क्या है?
वक्त बीतता गया, वे बुजुर्ग दुनिया से चले गए, और उनके साथ ही उनकी वे सारी कहानियां भी खत्म हो गईं। आज किसी को याद नहीं है कि उस भीड़ में पीछे खड़े होकर किसने-किसने क्या सहा था, वहाँ क्या हुआ था, किसने अपना खून-पसीना बहाया था। वे पूरी तरह गुमनाम हो गए।
तो भाई, हमें 'जन इतिहास' पर अपनी या अपने पापा जी या दादा जी की प्रोफाइल क्यों बनानी चाहिए?
ताकि वे भुला न दिए जाएं
जिन लोगों ने हमारे कल के लिए इतनी तकलीफें झेलीं, कम से कम उनका नाम और उनकी कहानी हमेशा के लिए सुरक्षित तो रहे। कोई तो हो जो कहे कि हाँ, हमारे घर के बुजुर्ग ने भी समाज के लिए कुछ किया था।
सोचो, अगर आज हम अपने बुजुर्गों—पापा जी या दादा जी—या अपनी खुद की कहानी संभालकर नहीं रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को कैसे पता चलेगा कि उनके परिवार का इतिहास कितना शानदार रहा है?
गर्व महसूस करने के लिए
जब आप अपने दादा जी, पापा जी या अपनी पुरानी फोटो और संघर्ष (आंदोलन) की कहानी यहाँ डालोगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे देखकर कितना गर्व महसूस करेगी कि जनहित की लड़ाई में मेरे पापा जी या दादा जी भी थे।
"इतिहास सिर्फ बड़े-बड़े नेताओं की नहीं है। हमारे घरों में भी ऐसे असली हीरो दबे पड़े हैं, जो समाज के लिए लड़े हैं और गुमनाम हो गए हैं।"
तो देर किस बात की? आज ही 'जन इतिहास' पर अपने बुजुर्गों की या अपनी प्रोफाइल बनाओ, और उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दो। क्योंकि अगर हम अपने लोगों को खुद याद नहीं रखेंगे, तो दुनिया तो वैसे भी भूल जाएगी!